एक कलयुगी पिता ने अपने चार बच्चों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया। पिता बड़वानी से बच्चों को यह कह कर लाया था कि चलो तुमको इंदौर घुमाकर लाता हुं। इंदौर लाकर चारों बच्चों को वह एमवाय अस्पताल में लावारिस छोड़कर चला गया। जाते समय वह एक कंबल भी दे गया। कंबल अेाढ़ कर बच्चे परिसर में बैठे रहे। रात को बच्चों के अस्पताल परिसर मेें होने की सूचना के बाद मौके पर संयोगितागंज पुलिस पहुंची।
चार बच्चों को एमवाय अस्पताल परिसर से पुलिस को मिले हैै। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो बच्चे रो रहे थे अौर बोल रहे थे कि उन्हें पिता वापस लेने नहीं आए। अफसर बच्चों को थाने ले गए। उन्हें भरपेट खाना खिलाया। चारों सुबह से भूखेे थे। इसके बाद फिर चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को बच्चों ने बताया कि वे अपने पिता के साथ इंदौर घुमने के लिए बड़वानी से आए थे। एक बच्चा खुद को बुरहानपुर का निवासी भी बता रहा है।
नंबर भी याद नहीं
बच्चों को घर का एड्रेस नहीं पता है और न ही पिता का मोबाइल नंबर याद हैै। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चों के माता-पिता के नहीं मिलने तक चारों बच्चों को राजकीय बाल सरंक्षण आश्रम में रखा है। उससे पहले बच्चों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। उधर पुलिस ने बच्चों के फोटो बड़वानी पुुलिस को भेजा है। पुलिस को आशका है कि बच्चों के माता-पिता मजदूरी के लिए इंदौर आए होंगे और यहां लावारिस छोड़ गए।