फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल: इंदौर में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं को आ रही परेशानी, ऐप नहीं कर रहा काम

Mon, 23 Nov 2026 01:18 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने की सुविधा तो है, लेकिन तकनीकी खामियां उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ऑनलाइन भुगतान के लिए ऊर्जा ऐप बनाया है। कई बार ऐप काम ही नहीं करता।
विज्ञापन
पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सरकारी विभागों ने ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा तो दे रखी है, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते उनके ऐप और वेबसाइट ठीक से काम नहीं करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन

 

इंदौर की पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी ग्राहकों को ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा दी है। इसके लिए ऊर्जा ऐप बनाया गया है। इस ऐप के मेंटेनेंस पर कंपनी सालभर में लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार ऐप से बिजली बिल जमा नहीं हो पाते हैं। बिल जमा करने के लिए ऐप खोलते ही सर्वर डाउन होने का नोटिफिकेशन आ जाता है।
 

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि ऐप की तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाता है। कई बार कमजोर इंटरनेट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी आती है। बिल भरते समय नेटवर्क की स्थिति भी देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

 

पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऑनलाइन भरते हैं बिल

इंदौर में आठ लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब साढ़े छह लाख घरेलू और सवा लाख व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। पांच हजार से ज्यादा कनेक्शन उद्योगों में हैं। इनमें से पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली बिल भरने के लिए डिजिटल पेमेंट का विकल्प चुनते हैं।
 

बिजली कंपनी ऑनलाइन बिल भेजने की सुविधा भी देती है, लेकिन कई बार ऐप से बिल जमा नहीं हो पाते हैं। इस समस्या के कारण उन उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिनकी संपत्ति तो इंदौर में है, लेकिन वे व्यापार या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहते हैं। वे कंपनी के कैश काउंटरों पर भी बिल जमा करने नहीं जा पाते हैं।
 

आपको बता दें कि इंदौर में हर दिन एक करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की खपत होती है। ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी हर महीने 40 लाख रुपये की छूट भी देती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें