फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे, मकान टूटते देख रो पड़े रहवासी

Mon, 23 Nov 2026 09:50 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। वर्षों से जिन मकानों में परिवार रह रहे थे, उन्हें अपनी आंखों के सामने टूटते देख महिलाएं और बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े। 
विज्ञापन
कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। सबसे पहले रिमूवल गैंग ने माइक से अनाउंसमेंट कर रहवासियों को घरों का सामान समेटने के लिए कहा। रहवासियों ने अधिकारियों को घेर लिया और कहा कि वे वर्षों से इस बस्ती में रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए दूसरा घर नहीं है।

विज्ञापन

 

काफी देर तक कार्रवाई का विरोध जारी रहा, लेकिन इसके बाद बुलडोजरों से मकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया। विरोध कर रहे रहवासी मकानों को टूटते देख मायूस हो गए। कुछ महिलाएं और बच्चे इस दौरान रोते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दो घंटे के भीतर बस्ती के 60 से ज्यादा मकान खंडहर में तब्दील हो गए।
 

मकानों को तोड़ने के बाद मलबा भी हटाया जा रहा है। कब्जे हटाने के दौरान रहवासी विरोध न करें और पथराव जैसी स्थिति न बने, इसके लिए मकानों को तोड़ने पहुंची टीम के सदस्यों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। कार्रवाई के लिए 300 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

क्या है मामला

एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन जमीन पर कब्जे हो गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंचे थे। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर विरोध कर रहे थे।
 

इस जमीन को लेकर बिल्डर और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद जारी है। 19 रहवासियों को कोर्ट से स्टे भी मिला था, लेकिन जिन्हें स्टे नहीं मिला, उन्हें 26 नवंबर से पहले हटाने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे। इससे पहले दो बार कार्रवाई टल चुकी थी, क्योंकि विरोध की आशंका के चलते मकानों को तोड़ने के लिए बड़े पुलिस बल की जरूरत थी। सोमवार को पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें