फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चंदन नगर में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, चोरी की नीयत से वारदात की आशंका

Sun, 19 Jul 2026 10:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के चंदन नगर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग कमल कुमावत की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस चोरी के एंगल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजनगर निवासी कमल कुमावत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमल कुमावत अपने घर में अकेले रहते थे। काफी देर तक उनकी कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या में धारदार हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Balaghat News: बेटी के आंसू देख सुलग रहा था ससुर, शराबी दामाद को उतारा मौत के घाट; 72 घंटे में कत्ल का खुलासा
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में चोरी की नीयत से वारदात किए जाने की संभावना भी सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमल कुमावत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से अकेले रह रहे थे। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें