राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा भोपाल में प्राइड ऑफ एमपी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई प्रदेश भर की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदौर कि डॉ विनीता कुमार को सम्मानित किया गया। डॉ विनीत कुमार महिलाओं की सेवा के लिए कई अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही हैं। अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने बताया कि वह महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल पर भविष्य में काम करेंगी और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगी।
विशिष्ट अतिथि आईएएस स्मिता भारद्वाज, डॉ वीणा कुर्रे, मोनल सिंह, डॉ विनीता कुमार रहे।