मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थी साथ ही उसको कोरोना की दोनों खुराकें लग चुकी थीं।
उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी महिला
इंदौर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ बीएस सैत्य ने सोमवार की रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी जो 17 अगस्त को शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी।
मध्यप्रदेश में कुल कोरोना केस बढ़े
वहीं मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना के 51 मामले सामने आए। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कुल कोरोना केस की संख्या बढ़कर 10,53,071 हो गई है। जबकि कोरोना से मौतों की संख्या 10,769 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि ठीक होने वालों की संख्या 81 बढ़कर 10,41,696 हो गई है, अब राज्य में 606 सक्रिय मामले हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए 24 घंटों में 5,782 स्वाब नमूनों की जांच की गई, मध्यप्रदेश में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 2,98,58,407 हो गई। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 12,82,86,076 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें बुधवार को 87,846 शामिल हैं।