फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

Wed, 01 Jul 2026 07:44 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में महिला से कथित मारपीट के आरोप में डायल-112 में तैनात एएसआई हरेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
महिला से मारपीट का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक महिला से कथित मारपीट के मामले में डायल-112 में तैनात एएसआई हरेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला से मारपीट का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले डायल-112 की टीम खजूरी गांव में एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान एएसआई हरेंद्र कुमार ने घर की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसकी आंख पर वार कर दिया। घटना में महिला की आंख में गंभीर चोट आई और उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में पीड़ित महिला रोते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला एएसआई हरेंद्र कुमार से यह कहते हुए सुनाई दे रही है, "आप क्यों मारे?" वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों से की थी। शिकायत और वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
विज्ञापन


एसपी ने तत्काल की कार्रवाई

प्रारंभिक जांच और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने एएसआई हरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा और सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा आम नागरिकों, खासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें