फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Bhojshala: धार भोजशाला में सर्वे के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा या नहीं... आज तय करेगी कोर्ट

Mon, 29 Apr 2024 09:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

22 मार्च से कोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में सर्वे शुरू हुआ। सर्वे में जीपीआर मशीन के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त समय मांगा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
धार भोजशाला के सर्वे का आज 24वां दिन है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार भोजशाला में चल रहे भारतीय पुरातत्व सर्वे (एएसआई) के सर्वे को पूरा करने के लिए एएसआई ने आठ सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है। एएसआई का कहना है कि वर्तमान ढांचे को सुरक्षित रखते हुए सर्वे किया जा रहा है। यह अत्यंत धीमी प्रक्रिया है। सर्वे में जीपीआर मशीन इस्तेमाल की जाना है। इसके लिए नेशनल ज्योग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एनजीआरआइ) से संपर्क किया है। इसलिए उसे अतिरिक्त आठ सप्ताह दिए जाएं। हाई कोर्ट एएसआई को अतिरिक्त समय देगी या नहीं, इस मुद्दे को लेकर सोमवार को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ सुनवाई होना है। सोमवार ही भोजशाला मामले को लेकर हाई कोर्ट के समक्ष चल रही चार जनहित याचिकाओं में एक साथ सुनवाई भी होना है। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह की युगलपीठ के समक्ष इस मामले में सुनवाई होना है।
विज्ञापन


22 मार्च से चल रहा सर्वे का काम
हाई कोर्ट ने 11 मार्च को इस मामले में आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि एएसआई वैज्ञानिक भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में सर्वे करें। इसके लिए आवश्यकता हो तो वह अत्याधुनिक मशीनों की मदद भी लें। हाई कोर्ट ने छह सप्ताह में एएसआई को सर्वे पूरा करने के लिए कहा था। 22 मार्च से कोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में सर्वे शुरू हुआ। तभी से यह लगातार चल रहा है। रोज सर्वे को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के इस पर अपने दावे हैं। हालांकि एएसआई की तरफ से अब तक इस मामले में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें