फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Bhojshala: याचिकाकर्ता ने एएसआई को लिखा पत्र-सर्वे में निकली मूर्तियां भोजशाला में फिर से स्थापित करे

Wed, 20 May 2026 07:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 भोजशाला को मंदिर का दर्जा मिलने के बाद याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने सर्वेक्षण में मिली प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियों को फिर से भोजशाला परिसर में स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
भोजशाला धार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार भोजशाला को मंदिर का दर्जा मिलने के बाद अब हाईकोर्ट में केस लगाने वाले याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक को पत्र लिखकर सर्वे में मिली मूर्तियों को फिर से भोजशाला में स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि धार में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए गए सर्वेक्षण और उत्खनन कार्य के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की प्राचीन प्रतिमाएं, स्थापत्य अवशेष एवं हिन्दू धार्मिक महत्व की सामग्री प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


वे अवशेष इस तथ्य के प्रमाण हैं कि भोजशाला प्राचीन काल से हिन्दू आस्था और मां वाग्देवी की आराधना का प्रमुख केंद्र रही है। ये प्रतिमाएं सुरक्षित रूप से अलग रखी गई हैं, लेकिन हिन्दू समाज चाहता है कि उन प्रतिमाओं को फिर से भोजशाला परिसर में विधिवत स्थापित किया जाए ताकि श्रद्धालु उनके दर्शन और पूजन कर सकें।
 

गोयल ने कहा कि वर्तमान में मांडू और धार संग्रहालय में जो प्रतिमाएं सुरक्षित रखी गई हैं, उन्हें फिर वापस लाकर भोजशाला परिसर में उचित स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए। कुछ प्रतिमाएं भोजशाला परिसर में भी सुरक्षित रखी गई हैं। उन्हें भी फिर भोजशाला के भीतर लाया जाए। श्रद्धालुओं को प्रतिमाओं के नियमित दर्शन और पूजन की अनुमति प्रदान की जाए।

आपको बता दें कि एएसआई ने भोजशाला में 98 दिनों तक सर्वे किया था और खुदाई में कई हिन्दू चिन्ह और प्रतिमाएं मिली थीं। इसका उल्लेख अधिकारियों ने अपनी दो हजार पृष्ठों की रिपोर्ट में किया है। भोजशाला के एक हिस्से में कई टूटे अवशेष बंद ताले में रखे गए हैं। इसके अलावा, मांडू के संग्रहालय में भी कुछ मूर्तियां रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें