फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Bhojshala: भोजशाला में आज महाआरती व धार की मस्जिदों में होगी नमाज, प्रशासन अलर्ट मोड पर; सुरक्षा बढ़ाई गई

Fri, 22 May 2026 06:00 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शुक्रवार को भोजशाला में नमाज नहीं होगी, जबकि महाआरती आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन
धार भोजशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और महाआरती होगी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खंडपीठ में धार भोजशाला को लेकर आए फैसले के बाद यह स्थिति बनी है। ठीक एक सप्ताह पहले भोजशाला में आखिरी बार नमाज पढ़ी गई थी। हालांकि, धार भोजशाला को लेकर आए उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। रात साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को धार में ध्वज मार्च निकाला गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी।

कमाल मौला मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल समद का कहना है कि मस्जिद परिसर में 700 वर्षों से जुमे की नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम संविधान के दायरे में रहकर ही काम करेंगे। हमारे पास मस्जिद को लेकर मजबूत कानूनी साक्ष्य हैं, जिन्हें हम सर्वोच्च न्यायालय में पेश करेंगे। सरकारी अभिलेख और धार रियासत के दस्तावेजों में जमीन मस्जिद के नाम दर्ज है। सरकारी खसरे में भी इसका उल्लेख है। यह बात हम उच्च न्यायालय में भी रख चुके हैं।”

सुरक्षा बल तैनात

शुक्रवार को धार के हालात सामान्य बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 700 से अधिक पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षा बल निगरानी में लगाए गए हैं। भोजशाला की सुरक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया है। शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। धार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें