फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंदौर के होटल मेें मिला युवक का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या का मामला

Tue, 20 Dec 2022 02:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक होटल मेें पुलिस को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। कमरे में ग्लेंडर भी मिला है। पुलिस को अाशंका है कि युवक ने अौजार से नस काटकर अात्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रेलवे स्टेशन के समीप छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल से पुलिस को सुबह सूचना मिली कि कमरे में एक युवक की लाश पड़ी है और कमरे में खून भी बिखरा है। पुलिस होटल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और कमरे की जांच की। पर्स में मिले पहचान पत्र से पुलिस को पता चला कि मृत युवक का नाम श्यामसुंदर शर्मा है। वह भोपाल के इंद्रपुरी का निवासी हैै।

पुलिस को शव के पास एक ग्लेंडर मिला, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को भोपाल में सूचना दी। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस अफसरों को बताया कि श्यामसुदंर एक दिन पहले ही होटल में रुका था। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर दिया है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 

इंदौर आने के बाद पुलिस युवक के परिजनों केे बयान भी लेंगे, ताकि मौत की वजह का पता चल सके। उधर शहर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह शादी की की खरीदारी करने धार रोड केे रिजलाय गांव से इंदौर आया था। तेज गति के कार पलट गई और कार चला रहे गौतम परमार की मौत हो गई। फरवरी माह में उसकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें