सार
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि 4 मई को होने वाले एससीओ सम्मेलन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के दौरे को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। देश के लोग पुलवामा, उरी जैसी घटनाओं को नहीं भूले हैं।
इंदौर में भुट्टो के दौरे का विरोध।
- फोटो : amar ujala digital
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे का इंदौर में भी विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बिलावल के पोस्टर लगाए और उसके नीचे लिखा-नो एंट्री इंडिया।
सोमवार सुबह कांग्रेस नेता प्रमुख चौराहोंं पर पोस्टर लेकर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए चौराहोंं पर पोस्टर लगाा दिए। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि पाकिस्तान दुश्मन देश के विदेश मंत्री है। पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों पर आतंकियों से हमले कराए।
यदि भुट्टो की हमारे देश में आवभगत होगी तो शहीदों के परिवार दुखी होंगे। केंद्र सरकार को उन्हें देश में नहीं आने देना चाहिए। खंडेलवाल ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं देश की जनता भी भुट्टो के भारत आने पर नाराज है, इसलिए हमने पोस्टर चौराहों पर लगाकर विरोध जताया है।
चार मई को आएंगे गोवा
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि 4 मई को गोवा में होने वाले एससीओ सम्मेलन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के दौरे को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। देश के लोग पुलवामा, उरी जैसी घटनाओं को नहीं भूले हैं। सरकार भी इन घटनाओं को नहीं भूलना चाहिए। यदि केंद्र सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गोवा जाकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री का विरोध करेंगे।