फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KC Venugopal : इंदौर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल गिरने की वजह से चोटिल

Mon, 28 Nov 2022 12:47 AM IST
योगेश साहू एएनआई, इंदौर।

सार

कम पुलिस कर्मियों की तैनाती की वजह से भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। लोग राहुल गांधी से मिलना और उन्हें देखना चाहते थे। भारत जोड़ो यात्रा हाल ही में मध्यप्रदेश पहुंची है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल हुए चोटिल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल चोटिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यात्रा के इंदौर पहुंचने के दौरान वह गिर गए। इस वजह से वेणुगोपाल के हाथ और घुटने में चोट लगी है।

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में काफी ज्यादा संख्या में लोग जुटे हुए हैं। ऐसे में भीड़भाड़ की वजह से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल धक्का लगने की वजह से गिर गए। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद वह फिर से यात्रा में शामिल हो गए। 
 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह हुई। वेणुगोपाल अनियंत्रित भीड़ की वजह से धक्का लगने पर गिर पड़े थे। इससे उनके हाथ और घुटने पर चोट लग गई थी। इसके बाद वेणुगोपाल को यात्रा शिविर में ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कम पुलिस कर्मियों की तैनाती की वजह से भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। लोग राहुल गांधी से मिलना और उन्हें देखना चाहते थे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा हाल ही में मध्यप्रदेश पहुंची है। तब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी यहां यात्रा में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें