फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी:लोकतंत्र बचाओ यात्रा कार्यक्रम में नाराज हुए मंत्री विजयवर्गीय

Fri, 30 Oct 2026 12:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय नाराज हो गए। उनकी नाराजगी यात्रा निकालने में हो रही देरी को लेकर थी। 
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से बार-बार नाराजगी जाहिर करते रहे। वे यात्रा शुरू होने में हो रही देरी के कारण नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। वे अफसरों को यात्रा शुरू करने के लिए कह रहे थे। पर यात्रा शुरू नहीं हो रही थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और यात्रा जल्दी शुरू करने के लिए कहा।   

विज्ञापन


रैली का समय 11 बजे रखा गया था। दोपहर 12 के बाद से ही कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अधिकारियों से कहा कि हम मजबूरी में रैली को आगे बढ़ा देंगे यदि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम में समय पर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद उन्होंने मंच से यह भी कह दिया कि लगता है मुख्यमंत्री तब रैली में पहुंचेंगे जब जनता ही यहां से चली जाएगी। मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई बार मुख्यमंत्री को आने में देर होने पर नाराजगी जाहिर की और कई बार माइक बंद करके अधिकारियों पर भी नाराज होते रहे। 

जनता से कहा वापस जाकर आ जाना
रैली में बड़ी संख्या में आए लोग जब लोग जाने लगे तो मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आप लोग जा रहे हो तो चले जाओ। पोहा जलेबी खाकर वापस रैली में शामिल होने के लिए आ जाना। मंच से वह कई बार लोगों को रोकने का प्रयास भी करते दिखे लेकिन मुख्यमंत्री के आने में विलंब होने के कारण रैली में शामिल होने के लिए आए लगभग आधे से अधिक लोग 12:30 बजे तक वापस चले गए थे।

 

सीएम के आने के पहले ही शुरू कर दी यात्रा

12:30 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के बिना ही रैली शुरू कर दी और अधिकारियों से कहा कि अब 2 मिनट का इंतजार भी नहीं, रैली को सब आगे बढ़ाओ। आगे चलो। बस इसके कुछ मिनट बाद ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें