इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। वे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और जनता को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में इंदौर संभाग के कार्यकर्ता मौजूद हैं।
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन में राममय हुआ माहौल
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन में पूरा माहौल राममय हो गया। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, छम छम चले देखो वीर हनुमान। इन सभी भजनों के साथ पूरे माहौल को राममय कर दिया गया।