फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कपड़ा व्यापारी ने सगाई के आठ दिन बाद की आत्महत्या, इकलौते बेटे ने पिता के हाथ में तोड़ा दम

Wed, 06 Sep 2023 12:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन का कहना है कि वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। शादी के लिए लड़की भी उसी ने पसंद की थी और दीपावली के बाद शादी करने की बात फाइनल हो चुकी थी। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक कपड़ा व्यापारी ने सगाई के आठ दिन के बाद ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन का कहना है कि वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। शादी के लिए लड़की भी उसी ने पसंद की थी और दीपावली के बाद शादी करने की बात फाइनल हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इकलौता बेटा था, पिता अस्पताल लेकर पहुंचे थे
मामला इंदौर के द्वारकापुरी इलाके का है। यहां कुंदन नगर में रहने वाले संदीप (24) पुत्र सुभाष गोयल ने अपने घर में मंगलवार रात जहर खा लिया। देर रात पिता उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां बुधवार सुबह साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि आठ दिन पहले ही खरगोन के पास एक गांव में संदीप की सगाई हुई थी। बताया जाता है कि संदीप ने खुद लड़की पसंद कर पिता को बताई थी। जिसके बाद पिता ने बात की थी। दीपावली के बाद छोटी बहन और संदीप की एक साथ शादी करने की बात हुई थी। 

सुसाइड नोट नहीं मिला
परिवार के लोगों ने बताया कि संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता हाट बाजारों में कपड़े की दुकान लगाते हैं। संदीप भी उनके साथ दुकान पर जाता था। ज्यादातर पिता पुत्र इंदौर के बाहर लगने वाले बाजार में ही व्यापार करते थे। संदीप की दो बहनें हैं। जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार के मुताबिक संदीप को किसी तरह का तनाव नहीं था। साथ ही कर्ज जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई। परिवार के मुताबिक अभी किसी का सुसाइड नोट भी उन्हें नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक बयान के बाद ही स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें