फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सफाई मित्रों ने घेरा चंदन नगर थाना, अपशब्द कहने वाले ने पैगम्बर का हवाला देकर मांगी माफी

Thu, 10 Aug 2023 12:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वायरल वीडियो के बाद भड़के सफाई मित्रों का गुस्सा नहीं हुआ शांत, एफआईआर के बाद भी घेरा थाना
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने वाले सफाई मित्रों को अपशब्द कहने पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। चंदन नगर थाना क्षेत्र में शादाब उर्फ हाफिज नाम के शिक्षक ने कहा था कि जब हमारी बहन-बेटियां गाड़ी में कचरा डालने जाती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाने से पेट नजर आ जाता है। इस पर सफाई कर्मचारियों की नीच नजर घूरती है। उसका यह वीडियो बुधवार को वायरल हो गया जिसके बाद उस पर एफआइआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद गुरुवार सुबह सफाई मित्रों ने चंदन नगर थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि अब वे चंदन नगर में सफाई नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


पैगम्बर का हवाला देकर मांगी माफी
सफाई मित्रों के भड़कने के बाद हाफिज ने एक वीडियो जारी किया और उसमें पैगम्बर की सीख का हवाला देकर माफी मांगी। उसने कहा कि गलती से उसके मुंह से यह शब्द निकल गए। यह योजनाबद्ध तरीके से नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें