फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर के नेहरु पार्क में फिर चली बच्चों की ट्रेन, 3 डिब्बों में 36 बच्चे बैैठ सकेंगे

Tue, 27 Jun 2023 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार को टाॅय ट्रेन का शुभारंभ मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तो उनके पिता से वे पार्क की ट्रेन में बैठाने की जिद करते थे। पिता उन्हें लेकर पार्क में आते थे।
विज्ञापन
इंदौर में टाॅय ट्रेन का संचालन फिर शुरू। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नेहरु पार्क में फिर टाॅय ट्रेन का संचालन शुरू किया है। 35 सालों से बच्चों की ट्रेन पार्क का हिस्सा रही, लेकिन पांच सालों से ट्रेन का संचालन बंद था। मंगलवार को इसे फिर शुरू किया। ट्रेन का नाम रखा गया, वंदे इंदौर। नई ट्रेन तीन डिब्बों की है और 36 बच्चों की क्षमता है। ट्रेन का संचालन पीपीपी माॅडल पर किया जाएगा।

नेेहरु पार्क में यह ट्रेन रोजाना चलेेगी। नई ट्रेन के लिए नेहरु पार्क में नई पटरियां बिछाई गई है और ट्रेक भी रोचक बनाए गए है। पार्क में एक इंद्रपुर स्टेशन भी बनाया गया है, जहां से बच्चे ट्रेन में सवार हो सकेंगे। ट्रेन को खुला बनाया गया है, ताकि बच्चे पार्क को भी देख सके। यह ट्रेन पूरे पार्क का चक्कर लगाएगी और एक बोगदे से होकर भी गुजेगी। मेयर ने ट्रेन का नाम वंदे इंदौर सुझाने वाले किशोर विशेष शुक्ला को पुरस्कृत भी किया हैै। पार्क में फुड जोन भी बनाया गया है, जल्दी ही उसे भी शुरू किया जाएगा।

मेयर बोले-मेेरे पिता मुझे ट्रेन में बैठाने लाते थे

मंगलवार को टाॅय ट्रेन का शुभारंभ मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तो उनके पिता से वे पार्क की ट्रेन में बैठाने की जिद करते थे। पिता उन्हें लेकर पार्क में आते थे। मेयर बनने के बाद जब उन्हें पता चला कि पार्क में ट्रेन का कई वर्षों से संचालन बंद है तो उन्होंने फिर से ट्रेन शुरु करने के निर्देश दिए। सालभर में फिर इसका संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें