फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने किरायेदार की 11 साल की बच्ची से किया रेप

Sun, 18 Jun 2023 05:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसी को दी और पड़ोसी ने माता-पिता को बताया
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के द्वारा अपने किराएदार की 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी रिटायर पुलिसकर्मी है। क्राइम ब्रांच में एसआइ रहने के साथ ही बाद में उसकी पोस्टिंग ट्रैफिक डिपार्टमेंट में हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस ने छापा मारा लेकिन वो फरार हो गया। मकान मालिक की तलाश की जा रही है। 

 

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक दोपहर में मकान मालिक नाथूराम घर आया और चाय बनवाने के बहाने बच्ची को किचन में ले गया। उस समय दोपहर में बच्ची अपनी पांच साल की बहन के साथ घर पर थी। किचन में ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ ज्यादती की और फरार हो गया। 

 

बच्ची रोती हुई पड़ोसी के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। पड़ोसी ने मां को फोन कर घटना बताई। फिर पिता को फोन कर सूचना दी गई। शनिवार रात माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। 

 

पुलिस ने मामले की जांच की तो घटनाक्रम सही पाया गया।पुलिस ने आरोपी मकान मालिक पर दुष्कर्म की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसकी तलाश में छापा मारा लेकिन वो फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

 

घटना के साथ मां अपनी दो अन्य बच्चियों के साथ बाहर गई हुई थी। घर पर सिर्फ पीड़िता और उसकी एक छोटी बहन ही थी। इसी का फायदा आरोपी मकान मालिक ने उठाया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची के पिता ट्रेवलिंग का काम करते हैं। मां पहले पार्लर का काम करती थी। फिलहाल काम छोड़ दिया था और वो घर पर ही रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें