फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अटलजी की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Sun, 16 Aug 2026 04:39 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटल जी के मालवा से जुड़ाव, नेतृत्व और कारगिल युद्ध में भूमिका को याद किया। रानी अवंतीबाई लोधी को भी नमन किया। वहीं, वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। 

विज्ञापन
पत्रकारोंं से चर्चा करते सीएम मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का मालवा और मध्य प्रदेश से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों में मध्य प्रदेश और मालवा के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी अद्भुत नेता थे, जिन्होंने करीब पांच दशक तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए तीन बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला।

ये भी पढ़ें- दमोह-छतरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यशैली के कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें देश आज भी याद करता है। संवाद, समाधान और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था। वहीं, देश की सुरक्षा के मामले में भी उन्होंने दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना की कार्रवाई और पाकिस्तान के साथ संवाद के प्रयासों को अटल जी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण मिसाल बताया।

रानी अवंतीबाई लोधी को भी किया याद
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए रानी अवंतीबाई के बलिदान और योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का पूजन करने आए हैं। इसके साथ ही वे नगर निगम द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के करीब तीन से चार कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना
वहीं, वंदे मातरम् को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में वंदे मातरम् को सम्मान दिया गया, लेकिन इंदौर में कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका पूरा सम्मान नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस व्यवहार के लिए देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें