फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में मनी छोटी दीपावली: मंदिरों में हुए तुलसी विवाह, बाजारों में छाई रौनक

Fri, 20 Nov 2026 07:06 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवउठनी एकादशी के साथ ही इंदौर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। शुक्रवार को शहर में देवउठनी ग्यारस का पर्व दीपावली की तरह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। घरों में तुलसी विवाह हुए, आतिशबाजी की गई और मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। 
विज्ञापन
सामुहिक विवाह - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। घरों के बाहर वंदनवार सजाए गए थे और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती झालरें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। महिलाओं ने आंगन में तुलसी के पौधों को सजाया और विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया। इसके बाद परिवार के लोगों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं।

विज्ञापन

 

देवउठनी एकादशी को छोटी दीपावली भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। शुक्रवार को शहर के कई मंदिरों में भी तुलसी विवाह के आयोजन हुए। श्रीश्री विद्याधाम में भगवान की बारात निकाली गई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराया गया।
 

इसी अवसर पर साहू समाज ने 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इसके साथ ही समाज का अन्नकूट उत्सव भी मनाया गया। वहीं, वैश्य महिला संगठन की ओर से पार्क रोड स्थित शिव मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

 

शादियों की ग्राहकी भी बढ़ी

शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। विवाह समारोहों की तैयारियों के लिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण बनवाने और खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, क्लॉथ मार्केट में भी शादी के कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली ग्राहकी में भी तेजी देखी जा रही है।
 

दूसरी ओर, इवेंट सेक्टर से जुड़ी एजेंसियों के पास भी शादी समारोहों और उनसे जुड़े आयोजनों के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग आ चुकी हैं। शहर में अगले पांच महीनों के लिए गार्डन और धर्मशालाओं की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। देवउठनी एकादशी के साथ ही इंदौर में विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें