फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाली घटनाः कबड्डी मैच में पड़ा दिल का दौरा, 20 साल की उम्र में कॉलेज स्टूडेंट की मौत

Mon, 09 Oct 2023 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक कॉलेज में कबड्डी मैच के दौरान 20 वर्षीय स्टूडेंट को दिल का दौरा cardiac arrest पड़ा, दोस्त तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में चौंकाने वाला मामला आया है। एक 20 साल के स्टूडेंट की कबड्डी मैच के दौरान ही मौत हो गई। मैच के ट्रायल्स चल रहे थे और उसने ट्रायल्स में जैसे ही भाग लिया उसे घबराहट होने लगी। वह मैदान के बाहर जाकर बैठ गया और दोस्तों को अपनी परेशानी बताई। कुछ देर के बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। दोस्त तुरंत उसे गाड़ी पर लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक स्कूल की छात्रा को भी कार्य़क्रम के दौरान दिल का दौरा cardiac arrest पड़ा था और उसकी जान चली गई थी। 
विज्ञापन


देश में हार्ट अटैक आने से अचानक मौत होने की खबरें अब आम हो गई हैं। इसी तरह का मामला इंदौर के श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में देखने को मिला है। कबड्डी मैच सिलेक्शन राउंड के दौरान बीबीए फाइनल ईयर के स्टूडेंट तेजस चौबे को अचानक हार्ट अटैक आ गया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर जॉर्ज थॉमस ने बताया कि सोमवार सुबह कॉलेज में मैच के लिए सिलेक्शन राउंड चल रहा था। तेजस आम दिनों की तरह प्रैक्टिस कर रहा था और पूरी तरह फिट था। वह वार्मअप के बाद मैदान में आया था। कुछ देर के बाद ही तेजस को अचानक गिरता देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। सभी लोग हैरान रह गए। 20 साल के खिलाड़ी तेजस को उल्टियां हुई और अचानक गिरकर वह बेसुध हो गया। तुरंत उसे अरिहंत हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन छात्र की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

फिट और प्रतिभावान था तेजस
तेजस फिट और प्रतिभावान था। उसके परिजन ने बताया कि वह पढ़ाई में भी बेहतर था और हमेशा खेल गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेता था। सोमवार को भी वह घर से बोलकर निकला की बस मैच के बाद घर आता हूं और नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें