फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore News: इंदौर में BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय बोले- दुष्कर्म करने वालों के माता पिता को भी मिले सजा

Mon, 21 Nov 2022 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह अच्छा काम करने पर बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहन मिलता है। उसी तरह यदि बच्चे अपराध करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं उनके माता-पिता की रहती है। 
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान दिया है। जो फिलहाल चर्चा में है। विजयवर्गीय ने कहा कि दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के माता-पिता को भी सजा मिलनी चाहिए। वे बोले कि मुझे अगर मौका मिले तो इस बारे में लॅा ही बना दूंगा कि अपराध करने वाले बच्चों के माता पिता को भी दो-तीन साल की सजा मिलना चाहिए। जिस तरह अच्छा काम करने पर बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहन मिलता है। उसी तरह यदि बच्चे अपराध करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं उनके माता-पिता की रहती है। जितने लोग महान बने हैं, उनके माता-पिता ने भी उनके पीछे अपना जीवन खपाया है। जिनके माता-पिता मेहनत करते हैं, उन बच्चों का भविष्य ही अच्छा निकलता है।

विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों को पैदा करके छोड़ देने की प्रवृत्ति से ही उनका भविष्य बिगड़ता है। माता पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को अच्छा नागरिक बनाएं, ताकि वे अपराध का रास्ता न चुनें। विजयवर्गीय फूल माली समाज के समारोह में शामिल होने गए थे। वहां 80 से ज्यादा बच्चों को उन्होंने पुरस्कार बांटे थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही थीं।

इसके अलावा विजयवर्गीय चिमनबाग मैदान पर मध्य प्रदेश मिनी गोल्फ एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोल्फ स्पर्धा का शुभारंभ करने भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने गोल्फ के शॅाट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ने लगे हैं। कुछ केस नाबालिगों के साथ भी हुए हैं और ज्यादातर आरोपी परिचित ही रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें