फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: विधानसभा-1 में नशे के कारोबार के खिलाफ बीजेपी नेताओं का मोर्चा, डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 08 Oct 2026 07:41 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर बीजेपी नेताओं ने डीसीपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। सत्यनारायण सत्तन और मनोज मिश्रा समेत नेताओं ने बड़े नेटवर्क का पता लगाने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर बीजेपी नेताओं ने पुलिस के सामने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खुलेआम नशे की सामग्री की बिक्री और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा सहित कई बीजेपी नेताओं ने डीसीपी को ज्ञापन सौंपा।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में नशे का कारोबार लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में नशे की सामग्री की बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। नेताओं ने पुलिस से नशे का कारोबार करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 शहर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। ऐसे में यदि नशे का कारोबार इसी तरह जारी रहा तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस से केवल छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इसके पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का भी पता लगाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे बीजेपी नेताओं ने पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे की बिक्री से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही नियमित निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की। नेताओं ने नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

बीजेपी नेताओं के ज्ञापन के बाद डीसीपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से कहा गया कि नशे की बिक्री करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में बीजेपी के ही वरिष्ठ नेताओं द्वारा क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपना चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनाव के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने नशे की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। अब उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस के सामने मोर्चा खोलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आने वाले दिनों में किस तरह की कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें