फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, चार युवकों ने मिलकर रिजवान को उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Nov 2026 02:26 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते रिजवान की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जन्मदिन समारोह में युवकों के बीच विवाद हुआ था। रविवार को फिर कहासुनी के बाद चार युवकों ने रिजवान पर हमला किया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रिजवान नामक युवक पर चार युवकों ने कथित तौर पर मिलकर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रिजवान और उसके साथियों ने एक युवक का जन्मदिन मनाया था। इस दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद की रंजिश बनी रही।

ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में फिर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि रविवार को इसी पुरानी बात को लेकर पांच युवक एक बार फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। इसी दौरान चार युवकों ने कथित तौर पर रिजवान पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिजवान की मौत हो गई।
विज्ञापन


चार आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर जन्मदिन के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें