फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान की सीमा के करीब पहुंची यात्रा, आम लोगों के साथ चले राहुल गांधी

Sat, 03 Dec 2022 09:43 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश में दसवें दिन भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान जिले की सीमा के करीब पहुंच गई है। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने आगर से यात्रा शुरू की। रविवार को यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले के चानवली से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दसवा दिन है। यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी ने आगर के छावनी नाका में शुक्रवार रात एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुुद्देे पर सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने छोटेे व्यापार की कमर तोड़कर रख दी। बड़े सेक्टर दो-तीन उद्योगपतियों के पास जा रहे हैं। इससेे रोजगार नहीं मिलने वाला है। यात्रा के मद्देनजर आगर रोड के एक तरफ का ट्रैफिक सुुबह बंद कर दिया गया था। राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे और हाथ हिला कर उनका अभिवादन भी कर रहे थे। यात्रा मेें कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। 

जगह-जगह लगे मंच
आगर मार्ग पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने स्वागत मंच लगाकर रखे थे। राहुल ने दो ग्रामीणों को बुलवाया और उनसे चर्चा की। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जीतू पटवारी, विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए। जयराम रमेश यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। दोपहर में यात्रा सुसनेर से शुरू होगी। यात्रा रात्रि विश्राम लालाखेड़ी गांव मेें करेगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को यात्रा का 86वां दिन है। अभी तक 37 जिलों और छह राज्यों का सफर भारत जोड़ो यात्रा तय कर चुकी है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहापनुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर,उज्जैन जिले के बाद आगर जिले में जा चुकी है। श्री नगर तक जाने के लिए यात्रा 1141 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 24 दिसंबर तक यात्रा दिल्ली पहुंचेगी और वहां पांच दिन का ब्रेक लिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें