फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें मानसून की दस्तक से पहले शहर में झमाझम बारिश,सड़कें बन गई तालाब

Thu, 22 Jun 2023 02:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुरुवार से सुबह से शहर मेें काले बादल छाए थे। सुबह 11 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इंदौर पूर्वी क्षेत्र विजय नगर, एलआईजी से लेकर देवास नाका तक जमकर बारिश हुई है। इससे बीआरटीएस रोड पर पानी भर गया। इस दौरान बिजली भी कड़कती रही।
विज्ञापन
इंदौर मेें बारिश शुरू। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भले ही मानसून नेे दस्तक नहीं दी, लेकिन गुरुवार को आधा घंटा तेज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कें तालाब बन गई और सड़कों पर यातायात बाधित हो गया।

गुरुवार से सुबह से शहर मेें काले बादल छाए थे। सुबह 11 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इंदौर पूर्वी क्षेत्र विजय नगर, एलआईजी से लेकर देवास नाका तक जमकर बारिश हुई है। इससे बीआरटीएस रोड पर पानी भर गया। इस दौरान बिजली भी कड़कती रही। इंदौर में 14 दिन बादल बरसे है।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज ऐसा था कि पूरे शहर में तेज बारिश हो रही है,लेकिन, लेकिन पूर्वी क्षेत्र में तो तेज बारिश हुृई, लेकिन पश्चिम क्षेत्र के राजाबाडा, मालगंज, मल्हारगंज सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस बार यह तीसरा मौका है जब जून में बारिश शुरू हुई है। इसके पूर्व 4 और 8 जून को हल्की बारिश हुई थी।

इन दोनों दिनों को मिलाकर जून में केवल 2.7 मिमी बारिश ही दर्ज की गई थी। गुरुवार को करीब 10 मिलीमीटर बारिश से ज्यादा बारिश हुई। मानसून की देरी की वजह से जून में काफी कम बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इंदौर में जून में पांच से अाठ इंच बारिश पूरे माह हो जाती है, लेकिन इस बार 1 इंच भी नहीं हुई है। बारिश की वजह से धूप नहीं निकली और दिन का तामपाम भी कम हुअा।

बिजली हुई गुल

तेज बारिश के बाद शहर केे पूर्वी क्षेत्र श्री नगर, पलासिया, एमआईजी, विजयनगर, स्कीम-54 सहित कई इलाकों मेें बिजली गुल हो गई। कई काॅलोनियों में तो तो दो-तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी जमा रहा,क्योकि स्टार्म वाटर लाइन में भी कचरा भरा हुआ था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें