फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: हंगामे और बहस के बीच बजट पारित,गंदे पानी के मुद्दे पर भाजपा पार्षद भी नाराज

Fri, 28 Apr 2023 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह 11 बजे सम्मेलन की शुरुआत हुई तो एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के सभापति की आसंदी पर चढ़ने पर आपत्ति जताई।इस मुद्दे पर दस मिनिट तक हंगामा हुआ। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने माफी मांगी और बजट पर अपनी बात शुरू की। 
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम बजट पर पार्षदों के बीच सम्मेलन ने जोरदार बहस हुई। कई बार ऐसे मौके भी आए जब भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा किया और सदन में चल रही बहस शोरगुल में तब्दील हो गई। गंदे पानी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद बोले ही, एक भाजपा पार्षद ने भी नाराजगी भरे स्वर मेें इस समस्या को बोलकर सबको चौका दिया। कई बार हंगामे के कारण सदन के माइक भी बंद करने पड़े। आठ घंटे चली बहस और  हंगामे के बीच बजट पारित हो गया।

सुबह 11 बजे सम्मेलन की शुरुआत हुई तो एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के सभापति की आसंदी पर चढ़ने पर आपत्ति जताई और माफी मांगने की बात कही। इस मुद्दे पर दस मिनिट तक हंगामा हुआ। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने माफी मांगी और बजट पर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि मेयर ने कहा कि नया कर नहीं लगाया, लेकिन रेट झोन बदल कर 400 से ज्यादा कालोनियों पर कर को बोझ बड़ा दिया। इसे वापस लेना चाहिए। चौकसे ने कहा कि राजवाडा पर ज्यादा जगह नहीं है। वहां पर नए प्रयोग नही करना चाहिए। अहिल्या लोक लालबाग परिसर में ही बनना चाहिए।

भाजपा पार्षद ने ही किया विरोध

सम्मेलन में प्रश्न उत्तर काल नहीं रखने के मुद्दे पर भाजपा पार्षद लाल बहादूर ने ही विरोध कर दिया। वे खड़े होकर बोले कि जनप्रतिनिधि को अपनी बात कहने का हक मिलना चाहिए। उन्होंने गंदे पानी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुझ पर मेरे वार्ड की जनता का दबाव है, इसलिए मुझे यह बात सदन में कहना पड़ रही है।

हंगामे के कारण बंद कर दिए माइक

सदन में एक दो बार ऐसे भी हालत बने जब हॉल के माइक बंद करना पड़े। एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने कांग्रेस के शासन काल मे लालबाग को बेचने की कवायद का जिक्र किया, तो हंगामा हो गया। इस बीच हॉल का माइक बंद कर डिया गया।

विज्ञापन


मालवी और अंग्रेजी में भी बोले पार्षद

सम्मेेलन में एक महिला पार्षद यशस्वी पटेल ने अंग्रेजी में अपनी बातें कही। उन्होंने ज्यादा समय लगता तो पार्षद मुद्रा शास्त्री ने भी अंग्रेजी में उन्हेे जल्दी बातें समाप्त करने के लिए कहा तो दोनों के बीच अंग्रेजी में बहस हो गई। बिजलपुर क्षेत्र के पार्षद अेामप्रकाश आर्य ने मालवी में अपनी बात कहीं और कहा कि हमारे वार्ड के लिए यह खुशी की बात है कि बजट में इस बार शहरी सीमा से जुड़े वार्डों का बजट बढ़ाया गया है।

निगम पर हर साल 300 करोड़ बिजली बिल का खर्च

मेयर पुुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लालबहादुर वर्मा ने अपने वार्ड की पानी की समस्या दमदारी से रखी। हम भी चाहते है कि पार्षद अपनी बातें रखे, इसलिए प्रश्नोंत्तर काल नहीं रखा गया। इंदौर पर तीन सौ करोड़ रुपये का खर्च सिर्फ बिजली बिल पर होता है। हम रईसी में भी नंबर वन है। 21 रुपये किलो लीटर पानी का उपयोग कर रहे है,इसलिए हम सोलर प्लांट जलूद मेें डाल रहे है, ताकि बिजली खर्च कम हो सके।

इन पार्षद ने भी रखी अपनी बात

-एमआईसी मेंबर निरंजन चौहान ने कहा कि कई कालोनियों के रेट झोन कम भी किए गए है। हमने असमानता दूर करने की कोशिश की।

-पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि बजट में डिजिटल, सोलर सिटी बनाने के दावे किए गए, लेकिन मच्छर, गंदे पानी जैसी समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

- महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा को सदन में बोलने का मौका दिया तो उन्होंने लाड़ली बहना योजना पर गीत सुना दिया। इस पर विपक्ष के पार्षदों ने आपति्त ली।

-महापौर परिेषद सदस्य जीतू यादव ने कहा कि इंदौर में एक लाख से ज्यादा लाइट है। कई लाइट खराब है। इस बारे में हमने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की तैैयारी की है। लाइट को लगाने के मामले में हमने पक्षपात नहीं किया। पूरे शहर मे हमने उजाला किया है।

विज्ञापन


- पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि इस बार डिजिटल बजट पेश हुआ। पार्षदों को पेनड्राइव दिए गए, लेकिन हमारे घर तो लैपटाॅप नहीं है। महापौर परिषद सदस्यों को लैपटाॅप दिए गए। पार्षदों को भी देना चाहिए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें