फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अभिनेत्री तापसी पन्नू पर देवी देवता केे अपमान का आरोप, थाने में शिकायत

Mon, 27 Mar 2023 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी ने खुले गले की ड्रेस पर  देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इस बात पर हिन्दू संगठन ने आपति्त दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
तापसी के इस पहनावे पर विवाद हुआ। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें फिल्म अमिनेेत्री तापसी पन्नू पर हिन्द रक्षक संगठन ने अश्लीलता फैलाने और हिन्दू देवी-देवता का अपमान करने का अारोप लगाया है। सगंठन संयोजक एकलव्य गौड़ ने छत्रीपुरा थाने में तापसी के खिलाफ शिकायत की भी है।

संस्था हिंद रक्षक ने इस मामले में अभिनेत्री तापसी पर केस दर्ज करने की मांग की है। शिकायत शिकायत में लिखा है कि केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। एकलव्य गौड़ सोमवार को अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। गौड़ ने पुलिस अफसरों को उस तस्वीर के स्क्रीन शाॅट भी सबूत के तौर पर भेजे, जिसमें खुली ड्रेस में तापसी ने एक हार पहना है। जिसके पेंडल पर देवी बनी है। गौड़ ने कहा कि कार्रवाई नहीं होती है तो फिर संगठन सड़कों पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस अब इसकी जांच करेगी।

यह है मामला

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी ने खुले गले की ड्रेस पर देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इस बात पर हिन्दू संगठन ने आपति्त दर्ज कराई है।

गौड़ का कहना है कि जानबूझ कर अभिनेत्री ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। आपको बता दे कि एकलव्य गौड़ विधायक मालिनी गौड़ के बेटे है और भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी भी है। इससे पहले उन्होंने कामेडियन मुनव्वर फारुकी का इंदौर में शो रुकवा दिया था और कामेडियन पर भगवान राम का अपमान करने का अारोप लगाते हुए तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। मुनव्वर को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा था और सुप्रीम कोर्ट से उसकी जमानत हुई थी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें