फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में लगी विकराल आग, आधा किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें

Wed, 04 Mar 2026 08:19 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में देवी अहिल्याबाई विमानतल के पास खेत की सूखी झाड़ियों में आग लग गई, जिससे आधा किलोमीटर दूर तक लपटें दिखीं। दमकल ने समय पर आग पर काबू पाया। जनहानि नहीं हुई। पूर्व में भी एयरपोर्ट रोड पर आग से हजारों पौधे जल चुके हैं।
विज्ञापन
इंदौर के एयरपोर्ट इलाके से दिखीं आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में देवी अहिल्याबाई विमानतल परिसर के समीप खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुंआ नजर आने लगा था। एयरपोर्ट के पीछे काफी मात्रा में सूखी झाड़ियां लगी हुई हैं। उसी में आग लग गई थी।

विज्ञापन




यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हुई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना कुछ दिनों पहले भी हो चुकी है। सूखी झाड़ियां होने के कारण इस हिस्से में आग तेजी से फैलती है। खेत से कुछ दूरी पर विमानतल परिसर भी था, इसलिए आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच भी की जा रही है। आग के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गोपालपुरा में खेतों में भीषण आग, सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन


पहले जल चुके हैं हजारों पौधे
पिछले माह एयरपोर्ट रोड पर वन विभाग की जमीन पर भी आग लग चुकी है। आग सूखी घास में लगी थी, लेकिन उसकी चपेट में वे हजारों पौधे भी आ गए। जिन्हें पिछले वर्ष वन विभाग ने हरियाली महोत्सव के तहत लगाया गया था।



आधा किलोमीटर दूर से दिखीं आग की लपटें

वहीं इस घटना को लेकर एक अन्य मजदूर ने कहा, 'हमें भी नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। हम सब काफी देर से चिंतित हैं और हमने सबको फोन किया है... हमें अभी यह भी नहीं पता कि आग कितनी फैल चुकी है।'



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें