फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हैदराबाद की तर्ज पर बनेगा इंदौर में दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर

Sun, 05 Feb 2023 11:13 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुपर कारिडार की स्कीम-172 पर नया कन्वेंशन सेंटर आकार लेगा। पिछले दिनों हमने दौरा कर जमीन तय कर ली है। अब उसकी प्लानिंग पर काम होगा। हैदराबाद में बने सेंटर को देखने भी एक टीम जाएगी, ताकि कन्वेंशन सेंटर में आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
सुपर कारिडोर पर बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार मान चुकी है कि बड़े आयोजनों के लिए इंदौर से बेहतर जगह मध्य प्रदेश में दूसरी नहीं है, लेकिन यहां बड़ी क्षमता के कन्वेंशन सेंटर नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाने के लक्ष्य दिया है। प्राधिकरण ने इसके लिए सुपर कॉरिडोर पर जमीन खोज ली है। जल्दी ही एक टीम हैदराबाद भेजी जाएगी। वहां, ज्यादा बैठक क्षमता का अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर है। उसका आकलन करने के बाद इंदौर में निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि सुपर कॉरिडार की स्कीम-172 पर नया कन्वेंशन सेंटर आकार लेगा। पिछले दिनों हमने दौरा कर जमीन तय कर ली है। अब उसकी प्लानिंग पर काम होगा। हैदराबाद में बने सेंटर को देखने भी एक टीम जाएगी, ताकि कन्वेंशन सेंटर में आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। 

प्रवासी सम्मेलन में छोटा पड़ गया था बीसीसी
इंदौर में जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (बीसीसी) में आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। हॉल में 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ ज्यादा हो गई। कई प्रवासी भारतीयों को हॉल में प्रवेश नहीं मिल पाया था। तब सम्मेलन के दौरान ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवेश से वंचित मेहमानों से माफी मांगी थी और प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा को 10 हजार सीटों का का कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए कहा था। आईडीए ने अगली इन्वेस्टर्स समिट तक सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है बड़ा कन्वेंशन सेंटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें