इंदौर में हार्टअटैक के मामले लगातार बढ़ रहे है और कम उम्र के युवक की मौत भी इसकी वजह से हो रही है। इंदौर में एक थाना प्रभारी के 27 साल के बेेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसे खांसी आई थी और अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्टअटैक बताई।
नवरतन बाग निवासी हर्ष भदौरिया के पिता महेंद्र सिंह भदौरिया इंदौर जिले के महू में टीआई हैै। हर्ष सुबह सो कर उठा था। उसे खांसी आई और तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने हर्ष को आराम करने के लिए कहा और एक डाक्टर को घर पर देखने बुलाया। डाक्टर ने धड़कनें देेखी और तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था
हर्ष पढ़ने में होशियार था और पीएससी की तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी। खांसी आने के बाद अचानक क्या हुआ। हम भी समझ नहीं पाए।हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया सुबह ड्यूटी पर महू के निकल गए थे। जब हर्ष की तबीयत खराब होने की जानकारी लगी तो वे लौट कर घर आए। बेटे को लेकर वे एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे।लेकिन डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था। हर्ष के परिवार के दो सदस्य पुलिस सेवा में रह चुके है और वह भी पुलिस आफिसर बनना चाहता था। पिता महेंद्र सिंंह भदौरिया इंदौर के पढरीनाथ, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है।