फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं, एआईसीटीएसएल देगा सुविधा

Mon, 07 Mar 2022 07:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में महिला दिवस पर महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेंगी। एआईसीटीएसएल की बसों में यह सुविधा दी जा रही है। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस बारे में कहा है कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। सिटी बसों, आई बसों व इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इंदौर शहर में यात्रा के लिए यह सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इसकी जानकारी दी है। पाल ने बताया कि महिला दिवस पर एआईसीटीएसएल की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। यह  सुविधा केवल 8 मार्च के लिए ही रहेंगी और महिलाएं इंदौर में बिना टिकट लिए आई बस, सिटी बस में सफर कर सकेंगी। बता दें कि एआईसीटीएसएल द्वारा इंदौर में करीब 300 से ज्यादा सिटी बस, आई बस और इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं। रोज करीब एक लाख से ज्यादा यात्री इनमें सफर करते हैं। एआईसीटीएसएल की बसों में महिला यात्रियों की संख्या करीब 30 प्रतिशत है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रालामंडल अभयारण्य में भी महिला पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें