फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में तीन तलाक: प्रेमिका के लिए उजाड़ा घर, 20 साल साथ रही बीबी को दिया तीन तलाक, बच्चों को भी घर से निकाला

Sat, 09 Apr 2022 05:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक व्यक्ति ने रमजान के पाक माह में अपनी पत्नी को छोड़ दिया। घर की दहलीज पर खड़े होकर तीन बार तलाक कहा और पत्नी व दो बच्चों को घर से निकाल दिया। महिला के आरोप हैं कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानून बन जाने के बाद भी तीन तलाक की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। महिलाओं को आएदिन इस प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। शहर में फिर ऐसी घटना हुई है जिसमें रमजान के पाक महीने में एक व्यक्ति ने तीन बार तलाक बोलकर 20 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया। प्रेमिका के साथ रहने के चक्कर में पत्नी व दो बच्चों को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर बाजार क्षेत्र में यह घटना हुई। महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने बताया कि उसके पति के खजराना क्षेत्र में एक महिला से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बताया कि पति का नाम मोहम्मद खालिद कुरैशी (45) निवासी हिना पैलेस कॉलोनी खजराना है। उसका निकाह का निकाह जाहिदा बी (42) से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। मोहम्मद खालिद बकरे का कारोबार करता है। जब जाहिदा को खालिद की प्रेमिका की जानकारी लगी तो उसने पति से इस बारे में सवाल पूछे। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

बुधवार को खालिद घर पहुंचा और दहलीज पर खड़े होकर जाहिदा से तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद जाहिदा को उसके दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। जाहिदा ने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने खालिद को समझाया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद जाहिदा ने पुलिस से शिकायत की। जाहिदा बी के मुताबिक 20 साल पहले उसका खालिद से निकाह हुआ था। 18 और 15 साल के दो बेटे हैं। ससुराल वाले भी इस मामले में मदद नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें