फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: ...जब कॉलेज कार्यक्रम में भाजपा महासचिव विजयवर्गीय लगाने लगे पुशअप, 59 पुशअप लगाने में लगे 48 सेकंड

Sat, 18 Dec 2021 03:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों नई वजह से चर्चाओं में हैं। विजयवर्गीय ने इस बार सार्वजनिक रूप से पुशअप लगाए हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुश अप लगाते हुए विजयवर्गीय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों नई वजह से चर्चाओं में हैं। राजनीतिक बयानबाजी से इतर कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार सार्वजनिक रूप से कसरत की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल भाजपा महासचिव विजयवर्गीय गत दिनों इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान वे विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व अन्य गतिविधियों के बारे में बताया और शरीर को फिट रहने की बात की।

इस पर विद्यार्थियों ने उनसे कहा कि क्या वे व्यायाम करते हैं। जवाब में कैलाश विजयर्गीय ने कहा कि वे नियमित रूप से ऐसा करते हैं और जब विद्यार्थियों ने उनसे पुशअप लगाने की मांग की तो बिना झिझक के कैलाश विजयर्गीय इस कार्यक्रम में पुशअप लगाने लगे। कुछ ही सेकंड्स में उन्होंने करीब 59 पुश अप लगाए। उनके इन पुशअप की गिनती उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की। इस दौरान लगभग 48 सेकंड्स का समय लगा।
विज्ञापन




इसके बाद जोशीले अंदाज में उठकर विजयवर्गीय ने सभी को सीख भी दी कि व्यायाम को अपनी जीवनचर्या में शामिल करें। भाजपा महासचिव के पुशअप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कैलाश  विजयवर्गीय की उम्र करीब 65 वर्ष है। इसके पहले वे भजन गायकी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे भजन और गीत गाते दिखे हैं। इसके अलावा टेपा सम्मेलन में अपनी अलग ही वेशभूषा के कारण कैलाश विजयवर्गीय चर्चाओं में रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें