फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: करोड़ों की एमडी ड्रग्स के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य जगहों पर करते थे तस्करी

Thu, 03 Feb 2022 05:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने पिछले साल एक करोड़ से अधिक की एमडी ड्रग्स जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दो लोग फरार थे। इनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके द्वारा मप्र सहित दूसरे राज्यों में ड्रग्स सप्लाय की जाती थी। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने पिछले साल करोड़ों रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो आरोपी फरार थे। इनको रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 6-8-2021 को अपराध शाखा टीम ने आरोपी अय्यूब उर्फ मारसाहब को 1 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में दूसरे तस्करों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजू व रवि पटेल रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे हैं। इस पर टीम वहां पहुंचा और आरोपी रवि पिता एस.शंकर (50) निवासी मर्फी नगर एनजीओ कॉलोनी पालनकोटे तिरलनवैली तमिलनाडू व  राजेश उर्फ राजू पिता सुब्रमण्यम (64) निवासी वाणाग्राम चैन्नई को गिरफ्तार किया। ये दोनों लंबे समय से फरार थे। इन पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों से प्रकरण में  पूछताछ की जा रही है। पूर्व में 70 किलो से भी अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की थी। उस प्रकऱण के आरोपियों भी इनका कनेक्शन है। दोनो आरोपी मंदसौर व आस-पास के जिलों में व सीमावर्ती राज्य राजस्थान व मुंबई, चैन्नई में पैडलरों के माध्यम से एमडी ड्रग्स की तस्करी करते थे। 

चरस के साथ किया गिरफ्तार
एक अन्य मामले में पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मच्छी बाजार के पास आरोपी जुनेद उर्फ जुबेर नालिया पिता शब्बीर निवासी कडावघाट इंदौर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से सौ ग्राम चरस मिली। वह इसे बेचने के लिए खड़ा था। इसी दौरान गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें