फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एटीएम मशीन को गैस कटर से काट रहे थे चोर...आग लगी तो भाग गए, जल गए लाखों रुपये

Mon, 14 Feb 2022 04:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चोरी करने की नीयत से चोर एटीएम में घुसे। गैस कटर से एटीएम काटना शुरू किया, तभी आग लग गई। अलार्म बजा और बदमाश घबराकर भाग गए। एटीएम में रखे लाखों रुपये जल गए। 
विज्ञापन
आग लगने के कारण इस तरह जल गया एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी उम्मीदों से चोर एटीएम में घुसे। सोचा था एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराएंगे मगर थोड़ी सी चूक ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एटीएम में आग लगी और चोरों को उल्टे पैर भागना पड़ा। इतना ही नहीं एटीएम में रखे लाखों रुपये भी जल गए।
विज्ञापन


मामला बेटमा क्षेत्र का है। यहां जीवन ज्योति कॉलोनी में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बीती रात चोर चोरी की नीयत से घुसे। यहां दो मशीनें लगी थी। इनमें से एक को गैस कटर से काट रहे थे। इसी दौरान मशीन में आग लग गई। आग लगते ही बदमाश घबराकर भाग गए और मशीन में रखे लाखों रुपये जल गए। पुलिस ने बताया कि जिस समय बदमाश गैस कटर से एटीएम काट रहे थे उसी समय एटीएम में लगा अलार्म बज गया। इसका कनेक्शन हेड ऑफिस मुंबई से था। जब वहां खबर पहुंची तो स्थानीय शाखा को अवगत करवाया गया। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे और एटीएम में आग लगी हुई थी। पुलिस ने दूसरी मशीन को आग से बचाया। बताया जा रहा है कि जिस एटीएम में आग लगी उसमें लाखों रुपये थे, जो जल गए। आग के कारण एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल गए, इस कारण फुटेज कैद नहीं हो पाए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें