फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पत्नी से दरिंदगी करने वाले आरोपी का आलीशान फॉर्म हाउस जमींदोज, बना रखा था अय्याशी का अड्डा

Mon, 17 Jan 2022 02:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अपनी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाले बिल्डर का आलीशान फॉर्म हाउस सोमवार को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इस फॉर्म हाउस का मालिक राजेश विश्वकर्मा है, जिस पर पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बिल्डर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस तरह बना रखा था आलीशान फॉर्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाले बिल्डर का आलीशान फॉर्म हाउस सोमवार को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इस फॉर्म हाउस का मालिक राजेश विश्वकर्मा है, जिस पर पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बिल्डर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

एक हजार वर्ग फीट में बने फॉर्म हाउस में अय्याशी का पूरा सामान मौजूद था

जेसीबी की मदद से तोड़ा गया फॉर्म हाउस को - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव व तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। आरोपी राजेश विश्वकर्मा के फॉर्म हाउस को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें चार जेसीबी का उपयोग हुआ।

फॉर्म हाउस करीब एक हजार वर्ग फीट में बना हुआ था। इसमें अय्याशी का पूरा सामान मौजूद था। अलग-अलग कमरे बने हुए थे। यहां बार भी बना हुआ था, जिसमें महंगे ब्रांड की शराब की बोतलें मिली। यहां लक्जरी ऑडी कार खड़ी थी और कॉटेज बना रखा था। घूमने के लिए छोटी गाड़ियां और स्पोर्ट्स साइकिल रखी थीं।  इतना ही नहीं फॉर्म हाउस में सेक्स टॉय भी मिले हैं। इस फॉर्म हाउस में न्यूड पार्टियां भी होती थी। पुलिस जांच में पता चला है कि फॉर्म हाउस पर लड़कियों को भी लेकर आते थे। इनके साथ यहां अय्याशी करते थे। ज्यादातर लड़कियां बिल्डर का दोस्त विपिन और अंकेश लाते थे। 

फॉर्म हाउस के बाहर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फॉर्म हाउस में छत्तीसगढ़ की 32 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने उक्त युवती से शादी की थी। इसके बाद उसे फॉर्म हाउस में रखा था। यहां शुरुआत कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन बाद में हैवानियत पर उतर आया। उसने अपने दोस्तों से भी गैंगरेप करवाया। पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताय था कि गैंगरेप के बाद आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को सिगरेट से दागते थे। दांतों से काटते थे।

पुलिस ने बिल्डर राजेश विश्वकर्मा, अंकेश बघेल, विपिन भदौरिया, विवेक विश्वकर्मा व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी राजेश विश्वकर्मा, आनंद सहानी, सिद्दीक को भी आरोपी बनाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, इंदौर सामूहिक दुष्कर्म में मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने विपिन भदौरिया, आनंद साहनी, सिद्दीक को बेमेतरा में पीड़िता को मारने के लिए भेजा था। तीनों पहचान छिपाकर कुछ दिन तक सबेरा लॉज में पान मसाला के एजेंट बताकर रहे। पीड़िता ने बताया था कि राजेश से उसकी जान-पहचान मेट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। डेढ़ माह तक आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन

आरोपी बिल्डर राजेश विश्वकर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी बिल्डर राजेश विश्वकर्मा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें