फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महंगा पड़ा कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी से मिलने का ख्वाब, करोड़पति बनने के चक्कर में गंवा दिए लाखों...

Sat, 19 Feb 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कौन बनेगा करोड़पति में जाकर अमिताभ बच्चन से मिलना एक महिला को महंगा पड़  गया। ठग ने कॉल कर उसको लालच दिया फिर बातों में उलझाया।  बाद में महिला से सवा लाख  रुपये ऐंठकर मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सपना कइयों का होता है मगर कई बार ये सपना महंगा पड़ जाता है। ठगोरों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है और लोग इनके झांसे में फंसकर लाखों रुपये गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


इंदौर में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला लाखों रुपये गंवा बैठी। जब गलती का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। कनाड़िया पुलिस के अनुसार  बिचौली मर्दाना निवासी महिला पूजा के पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कौन बनेगा करोड़पति से राणा प्रताप बोल रहा है। तुम्हारा नंबर कौन बनेगा करोड़पति में लग गया है। तुम्हें जल्द ही अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों के जवाब देना होंगे। ये समझो की तुम्हारी 25 लाख की लॉटरी लगी है। इसके बाद कॉल करने वाले ठग ने कई बार महिला को वाट्सएप कॉल किए और बातों में फंसाया। महिला को भी उसकी बातों पर यकीन हो गया था इसलिए वह जैसा बताता गया वह करती गई। ठग ने टैक्स व अन्य खर्चों के नाम से महिला से करीब सवा लाख रुपये खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। कई बार कोशिश करने के बाद भी मोबाइल चालू नहीं हुआ तो महिला को संदेह हुआ। उसने पति को पूरी बात बताई। बाद में पति-पत्नी थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के अनुसार महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है और महिला गृहिणी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें