फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

Sat, 19 Feb 2022 04:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने महिला थाने में रिपोर्ट लिखाई है। शादी का झांसा देकर दो सालों से आरक्षक युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरक्षक पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी की बात करने पर टालमटोल करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती आलीराजपुर जिले की निवासी है। उसने इंदौर डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि वह एमए कर रही है और संविदा शिक्षक की तैयारी भी साथ में कर रही है।  2020 से आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के साथ उसके संबंध थे। मुकाम सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। आरक्षक के कहने पर इंदौर आकर कई बार उसके साथ रहीं। यहां भी उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कहता कि पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेगा। नौकरी लग जाएगी तो इंदौर में रहेंगे। इस बात पर कई बार आरोपी से विवाद भी हुआ। जब लगा कि वह झूठ बोल रहा है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें