इंदौर: रंगोली कलाकार ने बनाई 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर की प्रसिद्ध रंगोली कलाकार और राष्ट्रीय शौर्य सम्मान प्राप्त वर्षा सिरसिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाई है। विशाल रंगोली में वर्षा ने पीएम मोदी के साथ ही देश के शहीदों के चेहरे भी उकेरे हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह के साथ ही रंगोली में कई शहीदों को शामिल किया गया है। रंगोली में पीएम मोदी भगवा रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं। उनकी पोशाक बिल्किुल वैसी ही है जैसी पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर गंगा स्नान करते समय पहनी थी। 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वर्षा द्वारा बनाई गई इस रंगोली को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक आकाश विजयवर्गीय देखने पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में इस रंगोली को लोग देखने पहुंच रहे हैं।