फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर गया युवक मिला मृत, पुलिस के लिए मुखबिरी का संदेह

Sat, 31 Jan 2026 05:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नर्मदा जयंती के दिन ओंकारेश्वर गए इंदौर के युवक मनीष भट्ट का शव नर्मदा नदी में हाथ-पैर बंधे मिलने से हत्या की आशंका गहरा गई है। पुलिस मुखबिरी को लेकर हत्या की संभावना जताई जा रही है और मंधाता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मनीष भट्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा जयंती के दिन ओंकारेश्वर गए इंदौर के एक युवक का शव शुक्रवार देर शाम नर्मदा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
शादी टूटने पर युवती के न्यूड फोटो शौचालयों में चिपकाए, इंजीनियर बना विलेन


नर्मदा जयंती पर गया था ओंकारेश्वर
मृतक की पहचान तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी मनीष भट्ट के रूप में हुई है। मनीष नर्मदा जयंती के अवसर पर दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर स्नान करने गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


दोस्तों ने जानकारी से किया इनकार
परिजनों द्वारा संपर्क किए जाने पर उसके दोस्तों ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने मनीष की तलाश शुरू की, लेकिन वह किन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया था, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।

हाथ-पैर बंधे मिलने से हत्या की आशंका
शुक्रवार को मनीष का शव नर्मदा नदी में मिला। शव की हालत और हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका गहराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस मुखबिरी को लेकर संदेह
जानकारी के अनुसार मनीष भट्ट इंदौर के कई पुलिसकर्मियों के संपर्क में था और पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि मुखबिर होने के शक में उसकी हत्या की गई हो। फिलहाल मंधाता थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें