फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: शराब पीकर हंगामा कर रहा था युवक, लोगों से कर रहा था मारपीट, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Tue, 17 May 2022 05:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र के महू में गुस्साई भीड़ ने एक शराबी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था और आते-जाते लोगों से मारपीट कर रहा था। इस पर लोगों ने उसे समझाया। नहीं माना तो पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
शराबी युवक को पीटती गुस्साई भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के महू में एक शराबी युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराबी युवक हंगामा कर रहा था और रास्ते में आते-जाते लोगों से मारपीट कर रहा था। इस पर गुस्साई भीड़ ने उसे पीटा कि गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम लक्ष्मण सिंह (26) है। मृतक आबा चंदन का निवासी था। उसने दो शादियां की थी। पहली पत्नी श्रीराम नगर में रहती है तो दूसरी पत्नी महू थाना क्षेत्र में रहती है। सोमवार रात को वह पत्नी से मिलने गया था। युवक शराब के नशे में था और आते-जाते लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। काफी देर तक यह हंगामा हो रहा था। इस पर गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। इस घटना में यह बात भी सामने आई है कि घायल युवक को पुलिस पहले थाने लेकर गई उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। इस पर परिजनों ने सवाल उठाया कि पहले उसे अस्पताल लेकर क्यों नहीं गए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें भीड़ युवक को पीट रही है और  वह नारे लगा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें