फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक, लोगों को धमकीभरे कॉल कर मांगे रुपये

Wed, 22 Jun 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक हो गया है। हैकरों ने उनके फोन से लोगों को धमकाया और रुपये भी मांगे। विधायक को पता चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। साइबर एक्सपर्ट्स मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
आकाश विजयवर्गीय विधायक इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक हो गया है। हैकरों ने उनके फोन से लोगों को धमकाया और रुपये भी मांगे। विधायक को पता चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। साइबर एक्सपर्ट्स मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक हो गया। हुआ यूं कि शहर में पार्षदों के टिकट को लेकर चल रही उठापटक के बीच विधायक आकाश विजयवर्गीय के फोन से धमकी मिलने लगी। शुरुआत में तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन प्रदेश से बाहर के लोगों ने फोन करना शुरू किया तो विधायक चौंक गए। कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि उनके नंबर से आए कॉल में विषम परिस्थितियों का हवाला देकर रुपये की मांग की गई है। इसके बाद विधायक ने पहले बीएसएनएल में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में परदेशीपुरा थाने को पत्र लिखा। उन्होंने शिकायत में उन लोगों का जिक्र भी किया, जिन्हें उनके नंबर से धमकी मिली थी। अफसरों का कहना है कि संभवतः साइबर अपराधियों ने यह किया होगा। आशंका है कि तकनीक के जानकार इन अपराधियों ने विधायक का फोन हैक नहीं किया बल्कि स्पूफ कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल किया है। इस ऐप से रिसीवर के फोन पर वो नंबर प्रदर्शित होता है, जो अपराधी चाहता है। इंटरनेट कॉलिंग होने से इसकी कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन भी नहीं निकाली जा सकती। साइबर विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें