फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वन विभाग में पदस्थ पति ने हैक की पत्नी की फेसबुक आईडी, गूगल की मदद से चला पता, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 06 Mar 2022 12:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वन विभाग में पदस्थ अधिकारी ने अपनी पत्नी की फेसबुक आईडी हैक कर ली। दोनों के बीच विवाद चल रहे हैं और पत्नी दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखा चुकी है। पत्नी इंदौर में पीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि पति उसे बदनाम करना चाहता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा होता है कि सुनकर हैरानी होती है। मध्यप्रदेश के इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पत्नी से विवाद के बाद पति ने बदनाम करने की नीयत से पत्नी की फेसबुक आईडी हैक कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी वन विभाग में अधिकारी है।
विज्ञापन


भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ ओमप्रकाश बिडारे के खिलाफ पत्नी ने रिपोर्ट लिखाई है। पत्नी के आरोप हैं कि दो महीने पहले उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। इसकी शिकायत की थी। गूगल को पत्र भेजकर सायबर सेल ने हैकर की जानकारी निकली। इसमें ओमप्रकाश बिडारे की संलिप्तता पाई गई। पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि पति ओमप्रकाश ने आईआईटी मुंबई से एमटेक किया है। परिवार को एमटेक वाली बहू चाहिए थी। इसके बाद परिवारजनों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों का  रिश्ता तय हुआ। उसने इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से एमटेक किया है। सबकुछ तय हो जाने पर मई 2019 में शादी हो गई। विवाह के कुछ महीनों बाद विवाद शुरू हो गए। इस पर करीब डेढ़ साल पहले बड़वानी में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ओमप्रकाश के पिता भी वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि जेठ और ननद भी शासकीय सेवा में हैं। पीड़िता इंदौर में ही रहती है और यहां रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि पति ओमप्रकाश उसकी आईडी हैक कर व्यक्तिगत जानकारी चुराकर उसे बदनाम करना चाहता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें