फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, पति ने गला घोंटकर मार डाला

Wed, 30 Dec 2020 03:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर: मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बाइक के क्लच वायर से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और उसे जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिसकी खुन्नस में आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना में आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र के बाबूलाल नगर का है। यहां एक शख्स ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। इस वारदात को उसने अपने एक दोस्त की मदद से अंजाम दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि आरोपी नरेश राठौर और उसकी पत्नी रितिका के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

पत्नी ने दर्ज कराया था केस

बताया जा रहा है कि रितिका ने नरेश से परेशान होकर करीब दो साल पहले उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिससे नरेश नाराज चल रहा था। इसके चलते उसने अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर क्लच वायर से रितिका का गला घोंट दिया। 
विज्ञापन

झगड़ा हुआ तो घोंट दिया गला

जांच में सामने आया है कि केस दर्ज होने के बाद रितिका अपने मायके चली गई। हालांकि, कुछ समय पहले समझौता होने पर वह अपने पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। इसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ तो नरेश ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस आरोपी पति और उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें