फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भेजा गया था जेल, अब वही निकला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 11 Apr 2020 02:04 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय कर्मचारियों पर हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन


अब जेल में संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है और इंदौर से इसे लाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इससे संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में चार आरोपियों को रासुका में जबलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। 

बीते दिनों शहर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाए जाने की घटना सामने आई थी और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया था।  कलेक्टर मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए गए थे।   
विज्ञापन


जिनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हुई है, उनके नाम जावेद (25), इमरान खान (24), नासिर खां (58), सलीम खान (50) और समीर अनवर (22) हैं। ये आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर इन्होंने बदतमीजी की और पत्थरबाजी शुरू की थी। अब इन्हीं चार आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें