फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बीमार, निधन की अफवाहों पर जताई नाराजगी

Fri, 23 Apr 2021 07:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Sumitra Mahajan
विज्ञापन
लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन अस्वस्थ हैं। इंदौर की पूर्व सांसद महाजन को बुखार की शिकायत के बाद स्थानीय बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें मामूली बुखार है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का दौर चला। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट करके डिलीट किया। वहीं, सुमित्रा महाजन के छोटे बेटे मंदार महाजन ने बताया कि मेरी मां पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरीके से गलत है। 

सुमित्रा महाजन ने जाहिर की नाराजगी
निधन की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि आखिर न्यूज चैनल इंदौर प्रशासन से पूछे बगैर कैसे मेरे कथित निधन की खबर चला सकते हैं? मेरे भतीजे ने ट्वीट पर शशि थरूर की बात का खंडन किया लेकिन ऐसा लिखने की जल्दी क्या थी?
विज्ञापन


थरूर ने सुमित्रा महाजन के निधन की खबर ट्वीट की, उनके स्वस्थ होने की खबर मिलने पर ट्वीट हटाया

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का निधन हो जाने की बात कही, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद थरूर ने अपना ट्वीट हटा दिया। थरूर ने बाद में कहा कि महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने से उन्हें राहत मिली है।

उन्होंने ट्वीट किया, अगर ऐसा है तो मुझे राहत है। मुझे यह जानकारी वहां से मिली जिसे मैं भरोसेमंद सूत्र समझता था। इसे वापस लेते हुए खुश हूं और इस बात से दुखी हूं कि कोई ऐसी खबर देगा। 

खबर को गलत करार दिया 
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की खबर को सरासर गलत करार देते हुए उनके एक स्थानीय सहयोगी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि 78 वर्षीय भाजपा नेता एक स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

इस बीच, सुमित्रा महाजन के एक अन्य स्थानीय सहयोगी रामस्वरूप मूंदड़ा ने उनसे बृहस्पतिवार देर रात फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 



इस ऑडियो में महाजन अपने निधन की गलत खबर फैलने पर नाराजगी जताते हुए कहती सुनाई पड़ रही हैं, क्या लोगों को इंदौर के प्रशासन से पुष्टि किए बिना मेरे बारे में ऐसी खबर प्रसारित करनी चाहिए?  भाजपा नेता ने इस ऑडियो में कहा कि उनके निधन की गलत खबर से चिंतित रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी उनके निधन की खबर का खंडन जारी होना चाहिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें