मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपने आदेश में जिले के राजस्व सीमा क्षेत्र में आपत्तिजनक, उत्तेजित फोटो, वीडियो और अन्य सामग्री को पोस्ट करने या फारवर्ड करने पर पुरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके साथ ही अगर कोई फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक मैसेज आदि को पोस्ट करता है तो उस व्यक्ति पर 144 धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश 2 मार्च तक प्रभावी रहेगा।