फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तीर-कमान लेकर जमकर नाचे मुख्यमंत्री, जनजातीय विद्यार्थियों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, हूटिंग भी झेली

Sat, 25 Dec 2021 07:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। यहां विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। तीर-कमान लेकर जमकर थिरके और मालवी में संबोधित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्यार्थियों के बीच बैठकर भोजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर पहुंचे और अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी चौराहे स्थित शुभकाराज गार्डन में एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। यहां विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। तीर-कमान लेकर जमकर थिरके और मालवी में संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम जब भाषण दे रहे थे तो पीछे बैठे विद्यार्थियों ने हूटिंग भी की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों से संवाद में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों के एक वर्ष में बैकलॉग के रिक्त पदों की भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए शासन एक विशेष प्रयास कर रही है। इसमें विशेष प्रशिक्षण देकर भर्तियां होगी। साथ ही इंदौर में अलग-अलग केंद्र बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि आपकी समस्याओं का समाधान आपके साथ संवाद करके किया जाए। इसके लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में रहकर पढ़ने वाले जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों और समस्याओं को दूर कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पहुंचते ही यहां बनाए गए पंजीयन केन्द्रों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा भरे गए पंजीयन फॉर्म में उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का अवलोकन किया। इसके बाद वे विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन किया। इस दौरान मंच के सामने विद्यार्थियों के बीच लगी कुर्सीं पर मुख्यमंत्री ने बैठकर जनजातीय प्रतिभाओं को देख प्रभावित हुए। यहां मंच पर आकांक्षा छात्रावास की छात्राओं और धार जिले के बाग के आदिवासी नर्तकगण के साथ अपने हाथों में तीर कमान लेकर जनजातीय लोकनृत्य किया। संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इंदौर में रहकर अध्ययन कर रहे खण्डवा में आशापुर के बीएससी के छात्र जितेन्द्र बारे ने चर्चा में कहा कि यह अच्छा अवसर है जहां कई विद्यार्थी अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं। साथ ही जितेन्द्र ने गत माह शासन द्वारा टंट्या मामा की पुण्य तिथि पर आयोजित की गई गौरव यात्रा की सराहना करते हुए जनजातीय समुदाय को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान किया। जिसके लिए मुख्यमंत्री का सहर्ष स्वागत।

पीछे बैठे छात्रों ने की हूटिंग
कार्यक्रम के दौरान सीएम जब भाषण दे रहे थे तो पीछे बैठे विद्यार्थियों ने हूटिंग भी की। बैकलॉग के पद न भरे जाने  व छात्रवृत्ति की मांग को लेकर विद्यार्थी नाराज थे। बताया जा रहा है कि सीएम के आते ही पीछे बैठे विद्यार्थी हूटिंग करने लगे। सीएम भी यहां कुछ ही देर बोले और इसके बाद दूसरे कार्यक्रम के लिए निकल गए। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम पर निशाना साधा और कहा कि कब तक झूठ बोलकर गुमराह करते रहोगे मामाजी। सब सच्चाई जान चुके हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें